शिमला। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के अंग्रेजी विभाग का वार्षिक समारोह मंगलवार को हुआ। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर भारती भागड़ा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शामिल हुईं। वेदांश ने बांसुरी पर मनमोहक धुनें प्रस्तुत कीं जबकि आरोही ने अंग्रेजी गीतों से वातावरण को सुरमयी बनाई दिया। अंग्रेजी विभाग के प्रमुख प्रोफेसर दीपक कपरेट ने सबका स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रवेश, सुनिधि और खुशबू ने पुस्तकों पर अपने विचार रखे। इसके साथ ही वेदांश और काशवी ने विलियम शेक्सपियर के प्रसिद्ध नाटक रोमियो एंड जूलियट का मंचन कर वाहवाही बटोरी। कसक ने एकल नाट्य प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को आकर्षक बनाया। समारोह का संचालन दिव्य कश्यप ने किया। इस मौके पर प्राचार्य प्रोफेसर भारती भागड़ा, प्रो. दीपक कपरेट, प्रो. बचन सिंह और प्रो. हिमानी सक्सेना सहित अनेक शिक्षक इस अवसर पर मौजूद रहे। संवाद