शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने बुधवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की। कुलपति बनने के बाद उनकी मुख्यमंत्री से यह पहली मुलाकात थी। मुख्यमंत्री ने कुलपति से कहा कि हिमाचल विश्वविद्यालय को न केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता की ओर अग्रसर होना चाहिए बल्कि शोध और विस्तार गतिविधियों में भी नए कीर्तिमान स्थापित करने में कार्य होने चाहिए। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि नवनियुक्त कुलपति के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इस दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति करेगा। मुख्यमंत्री ने अधूरे पड़े निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करने को कहा जिससे इनका लाभ विवि के छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों को मिल सके। ब्यूरो