फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: वाल्मीकि सभा ने की पार्षद के निलंबन की निंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। श्री वाल्मीकि सभा कृष्णा नगर शिमला ने नगर निगम के निवर्तमान महापौर सुरेंद्र चौहान द्वारा पार्षद बिट्टू कुमार पाना को दो सदन से निलंबित करने की कार्रवाई की निंदा की है। सभा का कहना है कि यह निलंबन आदेश अवैध, मनमाना और हिमाचल प्रदेश नगर निगम अधिनियम, 1994 के प्रावधानों का उल्लंघन है। सभा अध्यक्ष जोगिंद्र सिंह ने कहा कि महापौर ने अपने कार्यकाल के विस्तार के लिए सरकार द्वारा कोई अध्यादेश जारी नहीं किया है और नगर निगम अधिनियम में संशोधन पर राज्यपाल की मंजूरी लंबित है। इसलिए महापौर के पास ऐसी शक्तियों का प्रयोग करने का कानूनी आधार नहीं है। सभा ने इसे वाल्मीकि समुदाय के प्रतिनिधियों के प्रति पूर्वाग्रह और भेदभावपूर्ण रवैया बताया है और निलंबन को तत्काल प्रभाव से रद्द करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें