फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्बन कोऑपरेटिव बैंक देगा कई नई सुविधाएं : जसबीर

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक शिमला ने ग्राहकों को बेहतर बैंकिंग सुविधाएं देने की दिशा में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जसबीर सिंह ने बताया कि ग्राहकों के लिए कॉन्टेक्टलेस एटीएम/डेबिट कार्ड सुविधा शुरू की है। इसी महीने आईएमपीएस सेवा भी शुरू की जाएगी। दो से तीन वर्ष की अवधि वाली एफडी पर ब्याज दर बढ़ाई जाएगी। साथ ही सितंबर से पहले शिमला के ढली क्षेत्र में बैंक की नई शाखा खोली जाएगी। इसके अलावा बैंक अब सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन का भुगतान भी करेगा और पेंशनभोगियों को ऋण सुविधा उपलब्ध कराएगा। पुराने डिफाल्ट ऋण खातों के लिए एक वर्ष के लिए वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) योजना भी दोबारा लागू की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें