फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: जी-20 कार्यक्रम से जुड़े विवि के अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश विवि के प्रति-कुलपति एवं कार्यवाहक कुलपति प्रो. राजेंद्र वर्मा और उनके अधिकारी मंगलवार को जी-20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट कार्यक्रम से ऑनलाइन जुड़े। जी-20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट कार्यक्रम को देश के प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने जी-20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट (भारत मंडपम) से विश्वविद्यालय के कुलपतियों, छात्रों एवं उनके अभिभावकों को संबोधित किया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के राजनीतिक विज्ञान विभाग, रक्षा एवं रणनीति अध्ययन, जैव प्रौद्योगिकी विभाग के लगभग 76 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर कार्यवाहक कुलपति आचार्य राजेंद्र वर्मा ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। इस आयोजन में अधिष्ठाता योजना प्रो. अरविंद भट्ट, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. श्याम लाल कौशल, चीफ वार्डन प्रो. आरएल झिंटा और तरुण शर्मा भी ऑनीाइन कार्यक्रम में मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें