फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: विवि कर्मियों को अध्ययन अवकाश में मिलेगा पूरा वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला ने केंद्रीय सिविल सेवा (अवकाश) नियमों में किए संशोधन को लागू कर दिया है। विश्वविद्यालय के कुलपति महावीर सिंह ने हिमाचल सरकार के वित्त विभाग की ओर से जारी अधिसूचना को अपनाने की मंजूरी दे दी है। इसके तहत अध्ययन अवकाश पर जाने वाले सरकारी कर्मचारियों को अब वेतन संबंधी संशोधित लाभ मिलेंगे। नए नियमों के अनुसार विदेश में अध्ययन अवकाश लेने वाले सरकारी कर्मचारी को अध्ययन अवकाश से पहले ड्यूटी के दौरान मिलने वाले वेतन के बराबर अवकाश वेतन मिलेगा। इसके अतिरिक्त कर्मचारी को महंगाई भत्ता और नियमानुसार मकान किराया भत्ता भी प्रदान किया जाएगा। अध्ययन अवकाश लेने वाले कर्मचारियों को भी ड्यूटी से पहले मिलने वाले वेतन के बराबर अवकाश वेतन दिया जाएगा। इसके साथ महंगाई भत्ता और नियमों के अनुसार मकान किराया भत्ता मिलेगा। यदि अध्ययन अवकाश के दौरान कर्मचारी को किसी छात्रवृत्ति, वजीफे या अंशकालिक कार्य से आय प्राप्त होती है तो उसे अवकाश वेतन में समायोजित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें