केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी
- फोटो : पीटीआई
केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी 21 जून को शिमला आएंगे। केंद्रीय मंत्रालय की ओर से इस संबंध में प्रस्तावित कार्यक्रम प्रदेश सरकार को मिल गया है। कुछ समय पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दिल्ली में गडकरी से मुलाकात की थी और हिमाचल प्रदेश आने का न्योता दिया था। बताया जा रहा है कि इस दौरान वह कुछ एनएच के कामकाज का निरीक्षण करेंगे। साथ ही प्रदेश के लिए बड़ा एलान भी कर सकते हैं।