फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी उपलब्धि: पीटीसी डरोह के चार पुलिस अफसरों को केंद्रीय गृह मंत्री पदक

Thu, 13 Jan 2022 09:34 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, डरोह (कांगड़ा)

सार

वर्ष 2020-21 में पुलिस महाविद्यालय डरोह में प्रशिक्षण में उत्कृष्टता के लिए यह पदक भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने समूचे भारत के पुलिस ट्रेनिंग संस्थानों में कार्यरत प्रशिक्षण कार्य से जुड़े पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को दिया जाता है। 
विज्ञापन
पीटीसी डरोह के चार पुलिस अफसरों को केंद्रीय गृह मंत्री पदक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय डरोह के चार पुलिस अधिकारियों को गृह मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली की ओर से केंद्रीय गृह मंत्री पदक से नवाजा गया है। वर्ष 2020-21 में पुलिस महाविद्यालय डरोह में प्रशिक्षण में उत्कृष्टता के लिए यह पदक भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने समूचे भारत के पुलिस ट्रेनिंग संस्थानों में कार्यरत प्रशिक्षण कार्य से जुड़े पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को दिया जाता है। पीटीसी डरोह के चार पुलिस अधिकारियों में एएसपी राजेश शर्मा, इंस्पेक्टर विक्रांत बोन्सरा, एएसआई दलवीर सिंह और एचसी रविंदर कुमार शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें