फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: यूनियन बैंक ने लगाया रक्तदान शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय शिमला ने बुधवार को सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत पंथाघाटी क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इसमें अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। शिविर में 17 यूनिट रक्त एकत्र हुआ। शिविर के आयोजन में दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल की ओर से डॉ. गंगा शर्मा की अगुवाई में आई ब्लड बैंक की टीम ने सहयोग किया। शिविर के आयोजन के माध्यम से बैंक ने सामाजिक उत्तरदायित्व और मानव सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दिखाया। क्षेत्रीय प्रमुख रजनीश रोहिल्ला ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया और कहा कि रक्तदान सही मायने में किसी को जिंदगी देना है। उन्होंने समाज में इस पुनीत कार्य के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यूनियन बैंक वित्तीय सेवाएं प्रदान करने के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्वों के निर्वहन में भी अग्रणी भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम के अंत में सतर्कता विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक रविकांत ने दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल से आई ब्लड बैंक की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें