फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: यूनियन बैंक ने मनाया 107वां स्थापना दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के शिमला क्षेत्रीय कार्यालय ने बैंक का 107वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भारतीय रिजर्व बैंक शिमला के क्षेत्रीय निदेशक अनुपम किशोर, नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक विवेक पठानिया और बैंकिंग लोकपाल रमेश चंद विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान मुंबई स्थित केंद्रीय कार्यालय में आयोजित मुख्य समारोह का लाइव प्रसारण देशभर के सभी क्षेत्रीय कार्यालयों में किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि एम नागाराजू, प्रमुख सचिव (वित्त सेवाएं विभाग), यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी आशीष पांडे ने बैंक के नए उत्पादों का शुभारंभ किया। क्षेत्रीय प्रमुख रजनीश रोहिल्ला ने बैंक की ग्राहक-केंद्रित सेवाओं की रूपरेखा प्रस्तुत की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें