फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: शटरिंग चोरी मामले में गिरफ्तार आरोपी ने थाने में फंदा लगाकर दी जान

Fri, 13 Jan 2023 05:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन/धर्मपुर

सार

शटरिंग की प्लेटें चोरी होने के मामले में युवक को 11 जनवरी को गिरफ्तार किया था। आरोपी ने शौचालय में रखे पानी के कैन पर चढ़कर फंदा लगा लिया।  
विज्ञापन
धर्मपुर थाना। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शटरिंग चोरी के मामले में गिरफ्तार युवक ने धर्मपुर थाने के शौचालय में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। वीरवार को युवक को सोलन कोर्ट में पेश किया था। जहां से उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया था। लेकिन, युवक ने वीरवार देररात फंदा लगा लिया। शुक्रवार को सोलन अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक विशाल कुमार (22) निवासी अंबाला कैंट गांव डकौला डाकघर साहा पुलिस थाना महेशनगर (हरियाणा), वर्तमान में डगशाई (सोलन) में किराये के कमरे में रहता था। शटरिंग की प्लेटें चोरी होने के मामले में युवक को 11 जनवरी को गिरफ्तार किया था।

वीरवार को कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस उसे धर्मपुर थाने में ले आई। युवक को हवालात में खाना दिया, लेकिन उसने खाने से मना कर दिया। थोड़ी देर बाद जब थाने में तैनात संतरी ने देखा तो युवक हवालात में लगाए बिस्तर पर नहीं था। वहीं, उसे दिए गए कंबल के टुकड़े इधर-उधर पड़े थे। बाद में उसे आवाज लगाई मगर वह नहीं सुना।
विज्ञापन


भीतर जाकर देखा तो उसने शौचालय में रखे पानी के कैन पर चढ़कर फंदा लगा लिया था। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोलन अजय कुमार राणा ने बताया कि युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। सूचना मिलते ही मौके का निरीक्षण किया गया। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें