फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सुन्नी में अंडर-19 खेल प्रतियोगिता शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुन्नी में बुधवार को 67वीं जिला स्तरीय अंडर-19 छात्र खेल प्रतियोगिता शुरू हुई। ठियोग के विधायक कुलदीप राठौर ने इसका शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में 26 स्कूलों के 326 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। कुलदीप राठौर ने छात्रों को नशे से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने उन्हें अधिक से अधिक खेल गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान किया। राठौर ने लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने उनके निर्वाचन क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का भी जिक्र किया। राठौर ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं से बजट लाने में महत्वपूर्ण कार्य किया है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के शिक्षा विभाग में हुए सुधारों के लिए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के प्रयासों की भी प्रशंसा की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें