फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: अंडर-19 गर्ल्स क्रिकेट टीम कैंप के लिए रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। जिले की अंडर-19 क्रिकेट गर्ल्स टीम प्रशक्षिण कैंप के लिए वीरवार को चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गई है। चंडीगढ़ में शुक्रवार से टीम का कैंप शुरू होगा। कैंप में खिलाड़ी 22 अप्रैल से शुरू हो रही राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए तैयारी करेंगे। संघ के सचिव ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि वीरवार को टीम चंडीगढ़ के लिए रवाना हुई है। उन्होंने बताया कि इस कैंप के लिए 19 खिलाड़ी चंडीगढ़ गए हुए हैं। कैंप में खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रशिक्षण लेंगे। इससे पहले खिलाड़ियों को शिमला में प्रशिक्षण दिया गया। इसमें अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन चंडीगढ़ में होने वाले कैंप के लिए किया है। यहां आगामी 21 अप्रैल तक खिलाड़ी प्रशिक्षण लेंगे। सचिव ने बताया कि 22 अप्रैल को शिमला का पहला मुकाबला है। इस बार गर्ल्स की प्रतियोगिता चंडीगढ़ में ही होने जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें