फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: अंडर-18 रग्बी टीम प्रशिक्षण शिविर के लिए पांवटा साहिब रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश अंडर -18 रग्बी टीम पांवटा साहिब में होने वाले प्रशिक्षण शिविर के लिए सोमवार को रवाना हो गई है। पांवटा साहिब में चयनित खिलाड़ियों के लिए 30 जून से लेकर 4 जुलाई तक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश रग्बी एसोसिएशन के महासचिव विशाल सरीन ने बताया कि 5 जुलाई से हैदराबाद में अंडर-18 रग्बी नेशनल चैंपियनशिप होगी। प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश महिला और पुरुष दोनों वर्गों की टीमें भाग लेंगी। ट्रायल के बाद महिला और पुरुष दोनों श्रेणियों में 18-18 खिलाड़ियों का चयन प्रशिक्षण कैंप के लिए किया होगा। मंगलवार से सिरमौर के पौंटा साहिब में कैंप का आयोजन किया जाएगा। प्रशिक्षण शिविर के बाद राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अंतिम 12-12 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। रग्बी एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास सूद ने बताया कि नेशनल प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन ट्रायल के बाद किया है। उन्होंने बताया कि इस चयन ट्रायल में शिमला, सिरमौर, सोलन और कुल्लू, हमीरपुर, मंडी जिलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। ट्रायल में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन कैंप के लिए किया है। कैंप के लिए 36 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। नेशनल चैंपियनशिप 5 से 10 जुलाई तक हैदराबाद में आयोजित की जाएगी। इस बार टीम काफी अच्छी है। नेशनल चैंपियनशिप में टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें