राजधानी शिमला से सटे मशोबरा क्षेत्र में सड़क हादसे में पिता और बेटे की मौत हो गई। वहीं परिवार के तीन लोग घायल हुए हैं। मृतकों की पहचान ईश्वर दास (68) और बालकृष्ण (42) पुत्र ईश्वर दास गांव कथोल, सपनोल, तहसील करसोग जिला मंडी निवासी के तौर पर हुई है। हादसे में बालकृष्ण की पत्नी रक्षा और उसके दो बच्चों का चिकित्सकों की निगरानी में उपचार चल रहा है। प्रारंभिक जांच के मुताबिक शिमला से घर लौटते समय हादसा हुआ।