फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: चंबा में खड़ामुख-होली मार्ग से रावी नदी में गिरी बेकाबू बोलेरो, चालक की मौत, एक लापता

Sat, 29 Jul 2023 06:45 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, चंबा

सार

खड़ामुख-होली मार्ग पर डली नामक स्थान पर शनिवार सुबह 7:00 अनियंत्रित बोलेरो गाड़ी रावी नदी में गिर गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में होली-खड़ामुख सड़क पर डल्ली के पास शनिवार सुबह करीब 7:00 बजे बोलेरो कैंपर गाड़ी अनियंत्रित होकर रावी नदी में जा गिरी। हादसे में चालक की मौत हो गई। जबकि, वाहन में सवार दूसरा व्यक्ति लापता है। सूचना मिलने के बाद तहसीलदार और पुलिस चौकी होली की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से रावी में गिरे वाहन और लापता लोगों की तलाश में अभियान छेड़ा। दोपहर बाद गाड़ी में फंसे चालक का शव पुलिस ने बरामद कर लिया। इस दौरान एडीएम भरमौर नरेंद्र चौहान, थाना प्रभारी भरमौर समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे।

विज्ञापन



जानकारी के अनुसार लांमू से बोलेरो गाड़ी में चालक चैन लाल पुत्र जयराम गांव हिबरा दुनाली और इंद्र सिंह पुत्र जय सिंह गांव गैहरा होली की तरफ आ रहे थे। बताया जा रहा है कि गाड़ी में वह जलविद्युत परियोजना की लेबर को लेने के लिए होली की ओर आ रहे थे। डल्ली के समीप पहुंचने पर अचानक वाहन अनियंत्रित होकर 200 मीटर नीचे रावी नदी में जा गिरा। ग्रामीणों ने प्रशासन और पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद तहसीलदार होली प्रकाश चंद समेत होली पुलिस चौकी से टीम मौके पर पहुंची।

उन्होंने ग्रामीणों की मदद से लापता व्यक्तियों की तलाश आरंभ कर दी। लेकिन, उन्हें कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद प्रशासन की ओर से जल विद्युत परियोजना के गेट बंद करवाकर पानी को रुकवाया गया। दोपहर बाद स्थानीय व्यक्ति ने हिम्मत दिखाई और उसने गाड़ी को तलाश कर रस्सियों से उसे बांध दिया। रस्सियों की मदद से वाहन को रावी से बाहर खींचा तो उसमें चालक का शव बरामद हुआ। तहसीलदार प्रकाश चंद ने बताया कि वाहन दुर्घटना में मारे गए व्यक्ति को प्रशासन की ओर से 25 हजार रुपये की फौरी राहत जारी की गई है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने कहा कि शव बरामद कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। जबकि, लापता व्यक्ति की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें