फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: डंगोह खास की नेहा कुमारी केंद्रीय रेशम बोर्ड में बनीं वैज्ञानिक

Mon, 21 Sep 2026 08:42 PM IST
Krishan Singh दौलतपुर चौक (ऊना)।

सार

ऊना जिले के डंगोह खास गांव की नेहा कुमारी का केंद्रीय रेशम बोर्ड में वैज्ञानिक-बी के पद पर चयन हुआ है। केंद्रीय रेशम बोर्ड की ओर से जारी परिणाम में नेहा ने 17वां स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
डंगोह खास की नेहा कुमारी केंद्रीय रेशम बोर्ड में बनीं वैज्ञानिक। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के डंगोह खास गांव की नेहा कुमारी का केंद्रीय रेशम बोर्ड में वैज्ञानिक-बी के पद पर चयन हुआ है। केंद्रीय रेशम बोर्ड की ओर से जारी परिणाम में नेहा ने 17वां स्थान हासिल किया है। उनकी उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। नेहा ने जमा दो तक की शिक्षा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घनारी से की। इसके बाद वर्ष 2011 से 2015 तक राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सुंदरनगर से वस्त्र अभियांत्रिकी में बीटेक की डिग्री हासिल की। उन्होंने एनआईटी जालंधर से एमटेक किया। वह एनआईटी जालंधर से ही पीएचडी कर रही हैं। नेहा के पिता सतीश कुमार दुकानदार हैं, जबकि माता रीना कुमारी गृहिणी हैं। परिवार ने नेहा की सफलता का श्रेय उनकी मेहनत और निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज के आशीर्वाद को दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें