ऊना जिले में गगरेट के समीप कुठेड़ा जसवाला में एक टेंपो दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें 25 लोग सवार थे। टेंपो अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया। हादसे में 23 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार सभी लोग आठवां गांव से बढेड़ा राजपूतां गांव मे किसी शोकसभा मे जा रहे थे। घायलों में तरसेम लाल पुत्र बाबु राम निवासी अठमा, सरोज वाला पत्नी सुखविंदर निवासी अठमा , चंचला देवी पत्नी लेखराज अठमा, कमलेश पत्नी इंद्र चंद अठमा, सरूप सिंह पुत्र बरयाम सिंह निवासी मारवाड़ी, दिलबाग सिंह पुत्र लखू राम अठमा, विजय रानी पत्नी राजकुमार निवासी सलोह, भोलू देवी पत्नी स्वरूप सिंह निवासी रायपुर मारवाड़ी, सुरेंद्र सिंह पुत्र गुरदेव सिंह निवासी अंदौरा, गुरवचन सिंह पुत्र लेखु सिंह निवासी अम्ब, संकुलता देवी पत्नी झंडू राम निवासी अठमा, सुरेंद्र सिंह पुत्र गुरवचन सिंह निवासी अम्ब, जगीर सिंह पुत्र गुरवचन सिंह अठमा, आशा रानी पत्नी नरेश कुमार निवासी ,कमला देवी पत्नी गुरवचन सिंह निवासी अठमा घायल हुए इनमे से गंभीर रूप से घायल हुए लोगो को सिविल हॉस्पिटल ऊना भेज दिया जिसमें स्वर्णा देवी पत्नी तरसेम लाल निवासी अठमा, सुखचैन सिंह पुत्र विपत्तू राम अठमा, सीमा कुमारी पत्नी जगीर सिंह सिंह निवासी अठमा, शिखा पुत्री मनोहर निवासी अठमा, मोनिका पुत्री मनोहर, सोनी देवी पत्नी मनोहर सिंह को सिविल अस्पताल ऊना रेफर किया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है ।