फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: मां चिंतपूर्णी के दरबार में भक्त ने चढ़ाया 25 तोले सोने का मुकुट-टीका

Mon, 16 Feb 2026 08:58 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चिंतपूर्णी/भरवाईं (ऊना)।

सार

चिंतपूर्णी मंदिर के पुजारी संदीप कालिया ने बताया कि सोमवार सुबह श्रद्धालु परिवार श्रद्धा भाव के साथ मंदिर पहुंचा और विधिवत पूजा-अर्चना के बाद सोने की भेंट अर्पित की। 
विज्ञापन
मां चिंतपूर्णी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 माता चिंतपूर्णी मंदिर में दर्शनों के लिए आए एक श्रद्धालु ने मनोकामना पूर्ण होने पर मां के दरबार में 25 तोले सोने का मुकुट और टीका चढ़ाया है। श्रद्धालु ने अपना नाम गुप्त रखा है। चिंतपूर्णी मंदिर के पुजारी संदीप कालिया ने बताया कि सोमवार सुबह श्रद्धालु परिवार श्रद्धा भाव के साथ मंदिर पहुंचा और विधिवत पूजा-अर्चना के बाद सोने की भेंट अर्पित की। उन्होंने कहा कि माता रानी के दरबार में देश-विदेश से श्रद्धालु अपनी आस्था लेकर आते हैं और समय-समय पर इस प्रकार की भेंटें देकर अपनी भक्ति प्रकट करते रहते हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी मंदिर में अनेक श्रद्धालु सोने-चांदी के मुकुट, छत्र, आभूषण सहित कई कीमती वस्तुएं दान कर चुके हैं, जो भक्तों की अटूट आस्था और विश्वास को दर्शाता है। इस मुकुट की कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें