फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: उमेश किसान मोर्चा मंडल के उपाध्यक्ष नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के शिमला शहरी मंडल में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। मंडल अध्यक्ष राकेश ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इसमें उमेश शर्मा को मंडल उपाध्यक्ष, स्नेहा शर्मा और पुनीत कुमार को मंडल महामंत्री तथा भावेश शर्मा को आईटी संयोजक नियुक्त किया गया। मंडल अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन में नए और युवा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने से किसान मोर्चा और अधिक मजबूत एवं सक्रिय होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि नए पदाधिकारी संगठन की जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करते हुए किसान मोर्चा को नई मजबूती प्रदान करेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें