फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: यूआईटी के छात्रों ने किया औद्योगिक भ्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के प्रौद्योगिकी संस्थान (यूआईटी) के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियांत्रिकी (ईसीई) अंतिम वर्ष के 23 बीटेक विद्यार्थियों ने मंगलवार को केंद्रीय वैज्ञानिक उपकरण संगठन (सीएसआईओ) चंडीगढ़ का भ्रमण किया। इस दौरान छात्रों के साथ विभाग की दो शिक्षिकाएं डॉ. अंजलि शर्मा और डॉ. तरुण शर्मा भी उपस्थित रहीं। यह भ्रमण सीएसआईओ चंडीगढ़ के दो दिवसीय कार्यशाला के तहत हुआ। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्योग आधारित व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना था। कार्यक्रम के समन्वयक सीएसआईओ के वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक नरेंद्र सिंह जस्सल रहे। यूआईटी के निदेशक प्रो. एजे सिंह और ईसीई विभाग की प्रभारी डॉ. नीरू शर्मा के मार्गदर्शन में यह भ्रमण हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें