नैना बाबा कुटिया के पास पुलिस ने कार की तलाशी के दौरान पकड़ा नशा
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नैना बाबा कुटिया के पास एक कार से 11 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने कार सवार रोहड़ू निवासी दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रोहड़ू के समरकोट निवासी 34 वर्षीय रोनी और बरला निवासी 35 वर्षीय अमन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस थाना देहा में दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा और मामले की जांच जारी है।