शिमला। बालूगंज क्षेत्र में कुमार हाउस के पास कॉटेज में चोरी के प्रयास का मामला सामने आया है। दोनों आरोपी उस समय पकड़े गए जब केयर टेकर हितेश कुमार को कॉटेज के भीतर किसी के होने का शक हुआ। उन्होंने फौरन पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान अजय कुमार और शैंटी कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार घटना सोमवार शाम की बताई जा रही है जब हिड वेले कॉटेज नजदीकी कुमार हाउस चौड़ा में दोनों आरोपी शाम करीब 7:00 बजे चोरी के इरादे से घुसे। पुलिस ने दोनों को अदालत के समक्ष पेश किया जहां से दोनों को तीन दिन की रिमांड पर भेज दिया है। ब्यूरो