फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सेंधमारी के आरोप में पकड़े दो युवकों को जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के एक कॉटेज में सेंधमारी की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार अजय कुमार और सैंटी कुमार को अदालत से राहत मिल गई है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रवीण गर्ग की अदालत ने दोनों की जमानत याचिकाएं मंजूर कर लीं। मामला 29 सितंबर 2025 को बालूगंज थाना क्षेत्र में दर्ज है। पुलिस के अनुसार हाइड-वेल कॉटेज के केयरटेकर ने सूचना दी थी कि दो युवक खिड़की तोड़कर अंदर घुस गए हैं और चोरी करने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों को कमरों के भीतर पाया गया। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था। अदालत ने आदेश दिया कि आरोपी 1-1 लाख रुपये के निजी मुचलके और दो जमानतदार प्रस्तुत करने पर रिहा किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें