शिमला। जिले के जुब्बल उपमंडल में चिट्टे के साथ पकड़ी गईं दो युवतियों को अदालत ने पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस ने बीते दिन नीलम निवासी जुब्बल और मनिंदर कौर निवासी जगाधरी जिला यमुना नगर (हरियाणा) के कब्जे से 12.42 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। दोनों आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जहां से इन्हें दो दिन की रिमांड पर भेज दिया। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि दोनों आरोपी इससे पहले भी चिट्टे के मामले में गिरफ्तार हो चुकी हैं। पुलिस अब आरोपियों के बैंक खातों और वित्तीय लेन-देन की जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि नशे के कारोबार से उनका आर्थिक संबंध कितना गहरा है। संवाद