फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: ठियोग के पास दो वाहनों में टक्कर, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। ठियोग क्षेत्र के जनोगघाट में दो वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति को चोटें आई हैं। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। मामला बुधवार दोपहर बाद का बताया जा रहा है जब विपरीत दिशा से आ रही दो गाड़ियाें की जनोगघाट के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा है। वहीं एक गाड़ी में बैठे व्यक्ति के सिर पर चोटें आई हैं। मामले की सूचना मिलते ही ठियोग पुलिस स्टेशन से टीम मौके पर पहुंचे और हादसे के कारणों की जांच शुरू की। वहीं एक टीम ने अस्पताल जाकर घायल के बयान दर्ज किए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें