फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: कैथू जेल में कंबल को लेकर आपस में भिड़ गए दो कैदी, एक घायल

Sat, 23 Nov 2024 02:36 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 शिमला जिला कारागार कैथू में शनिवार दोपहर दो विचाराधीन कैदी कंबल को लेकर आपस में भिड़ गए। मारपीट में एक कैदी घायल हो गया है। 
विज्ञापन
कैदी भिड़े(सांकेतिक) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला कारागार कैथू में शनिवार दोपहर दो विचाराधीन कैदी कंबल को लेकर आपस में भिड़ गए। मारपीट में एक कैदी घायल हो गया है। जानकारी के अनुसार  दोनों बंदी एक ही बैरक में बंद थे। दोपहर 12:00 बजे के बाद जब बंदियों को बैरक में ले जाया जा रहा था, उसी समय ध्रुव ने गौरव सिंह पर हमला कर दिया। इससे गौरव की दाहिनी आंख पर चोट आई  है। इसके बाद घायल कैदी को उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला ले जाया गया है। पुलिस थाना बालूगंज को भी इस बारे में सूचित किया गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस थाना से जांच अधिकारी आईजीएमसी शिमला के लिए रवाना हुए। बताया जा रहा है कि यह दोनों ही बंदी चिट्टे के केस में अंडर ट्रायल हैं। ध्रुव 28 अक्तूबर 2024 से जिला कारागार कैथू में बंद है। जबकि गौरव सिंह  20 अगस्त 2024 से कैथू जेल में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें