फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शिमला के दो खिलाड़ियों को मिलेगा कोच का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। भारतीय पैरा शीतकालीन खेलों के लिए शिमला के दो खिलाड़ियों का चयन पैरा अल्पाइन स्कीइंग कोच प्रशिक्षण के लिए हुआ है। इसमें ठियोग तहसील के खलाशी गांव की यशिका कंवर और कुमारसैन तहसील के नारकंडा निवासी जाम्पा त्सोंडू शामिल हैं। यह 3 फरवरी तक दक्षिण कोरिया में आयोजित प्रतिष्ठित ड्रीम प्रोग्राम (पैरा अल्पाइन स्कीइंग) के तहत कोच का प्रशिक्षण लेंगी। खिलाड़ियों का कहना है कि यह उपलब्धि स्पोर्ट्स टेक्निकल कमेटी के अध्यक्ष एवं पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया (पीसीआई) के संयुक्त सचिव ललित ठाकुर के मार्गदर्शन से संभव हो पाई है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया (पीसीआई) द्वारा हिमाचल प्रदेश पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन (एचपीपीए) के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है जिसका उद्देश्य कुशल कोचों का विकास करना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें