शिमला। राजकीय कन्या महाविद्यालय (आरकेएमवी) ने छात्राओं को नए खेलों से जोड़ने और शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए पिकलबॉल की शुरुआत की है। महाविद्यालय परिसर में इसके लिए दो विशेष कोर्ट तैयार किए गए हैं। इससे छात्राओं को नियमित अभ्यास, खेल कौशल विकसित करने और प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा। पिकलबॉल अमेरिका में वर्ष 1965 में शुरू हुआ खेल है। इसमें बैडमिंटन, टेनिस और टेबल टेनिस के तत्व शामिल हैं। यह खेल शारीरिक चुस्ती, संतुलन, एकाग्रता और प्रतिक्रिया क्षमता बढ़ाने में मदद करता है। महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार यह पहल छात्राओं के सर्वांगीण विकास और खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक कदम है। संवाद