फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहड़ू और जुब्बल क्षेत्र के युवक से हेरोइन बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू और जुब्बल क्षेत्र के युवक से हेरोइन बरामद
विज्ञापन

शिमला। पुलिस की एसआईयू टीम ने दो युवकों को हेरोइन (नशीला पदार्थ) के साथ गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 27.51 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। आरोपी की पहचान रजनीश (24) तहसील रोहड़ू निवासी और विक्रम (23) जुब्बल निवासी के तौर पर हुई है। दोनों आरोपी पेशे से बागवान हैं। बुधवार को इन्हें अदालत में पेश किया गया जहां से पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस के मुताबिक एसआईयू प्रभारी अंबी लाल राणा के नेतृत्व में तारादेवी-शोघी क्षेत्र में यह कार्रवाई की गई। दिल्ली रूट की हरियाणा रोडवेज बस को शोघी बाइफिक्रेशन के पास तलाशी के लिए रोका। इसमें युवक से 4.83 हेरोइन बरामद हुई। देररात एसआईयू टीम ने ढली क्षेत्र में एचआरटीसी बस में जुब्बल के युवक को 22.68 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा। चिंतपूर्णी-सराहन रूट की बस में आरोपी कालका से बैठा था। बालूगंज और ढली थाना पुलिस ने मामले दर्जकर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी हेडक्वार्टर कमल किशोर वर्मा ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें