फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Train Una: यात्रियों के लिए राहत की खबर, डेढ़ माह बाद ऊना पहुंचीं दो पैसेंजर ट्रेन

Fri, 28 Apr 2023 06:56 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना

सार

स्टेशन अधीक्षक रेलवे स्टेशन ऊना रोहताश सिंह ने बताया कि नंगल डैम से भरतगढ़ सेक्शन के बीच रेलवे ट्रैक के निर्माण और विद्युतीकरण कार्य के चलते इन ट्रेनों को कुछ समय के लिए रद्द किया गया था। 
विज्ञापन
ऊना में पैसेंजर ट्रेन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के ऊना और अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशनों से अंबाला कैंट और सहारनपुर जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। करीब डेढ़ माह से बंद पड़ी दो पैसेंजर ट्रेनें शुरू हो गई हैं। शुक्रवार को ये दोनों ट्रेनें समयसारिणी अनुसार ऊना पहुंच गई हैं। स्टेशन अधीक्षक रेलवे स्टेशन ऊना रोहताश सिंह ने बताया कि नंगल डैम से भरतगढ़ सेक्शन के बीच रेलवे ट्रैक के निर्माण और विद्युतीकरण कार्य के चलते इन ट्रेनों को कुछ समय के लिए रद्द किया गया था। अब दोनों ट्रेनों का लाभ यात्रियों को मिलना शुरू हो गया है। दोनों ट्रेनें अपने निर्धारित समय से आवागमन कर रही हैं। दोनों ट्रेनों को 27 अप्रैल तक अंबाला रेलवे बोर्ड की ओर से रद्द कर दिया गया था।

विज्ञापन


अंब-अंदौरा से अंबाला कैंट के बीच अप-डाउन करने वाली ट्रेन 04593/04594 एमईएमयू ऊना से 14.15 बजे और ऊना से सहारनपुर के बीच प्रतिदिन अप-डाउन करने वाली 04501/04502 एमईएमयू ट्रेन 13.50 बजे ऊना से चलेगी।
बस में करना पड़ रहा था महंगा सफर बीते दिनों अंबाला से ऊना तक इस ट्रेन के आने के बारे में रेलवे स्टेशनों पर पता करता रहा। आखिरकार यह शुक्रवार से चल पड़ी है। इसके माध्यम से अब लाभ मिलना शुरू हुआ है, अन्यथा बस में महंगा सफर करना पड़ रहा था। -प्रद्युमन, यात्री।
विज्ञापन


मिलेगी सुविधा
अपने निजी कार्य के चलते सहारनपुर और अंबाला की ओर आवागमन करना पड़ता है। पैसेंजर ट्रेनें रद्द होने के चलते इनका लाभ नहीं मिल रहा था। एक बार फिर ट्रेनें चलनी शुरू हुई हैं। इसके माध्यम से आज सस्ते सफर का लाभ भी लिया है।-जय श्री पाल, यात्री।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें