शिमला। न्यू शिमला थाना क्षेत्र में कार की टक्कर से दो महिलाएं घायल हो गईं। पुलिस को दी शिकायत में मिस मंजू ने बताया कि 21 जुलाई को वह उर्मिला के साथ बीसीएस नाले के पास पैदल जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आई कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 125(ए) और मोटर वाहन अधिनियम की धारा 187 के तहत मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस वाहन चालक की पहचान कर रही है। ब्यूरो