फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: गेयटी में दो दिवसीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 30 से

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर के बहुउद्देश्यीय हॉल में 30 और 31 अगस्त को दो दिवसीय जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में क्योरुगी और पूमसे की स्पर्धाएं होंगी। इसमें जिलेभर से 100 ताइक्वांडो खिलाड़ी भाग लेंगे। एसोसिएशन के अध्यक्ष गौरव सूद ने बताया कि प्रतियोगिता में केवल पंजीकृत खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे। इसमें उन्हीं खिलाड़ियों को अनुमति मिलेगी जिनके पास एसोसिएशन की कलर बेल्ट या विश्व ताइक्वांडो मुख्यालय कुक्कीवॉन की ब्लैक बेल्ट का प्रमाणपत्र हैं। चैंपियनशिप में छात्र-छात्राओं के मुकाबले टोडलर, सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर और सीनियर वर्गों में होंगे। क्योरुगी प्रतियोगिता के लिए आयु वर्ग निर्धारित किए हैं। टोडलर वर्ग में नौ वर्ष से कम आयु के खिलाड़ी शामिल होंगे। इसके अलावा सब-जूनियर में 9 से 11 वर्ष, कैडेट में 12 से 14 वर्ष और जूनियर में 15 से 17 वर्ष के खिलाड़ियों में भिड़ंत होगी। सीनियर वर्ग में 17 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ी भाग लेंगे। एसोसिएशन के अध्यक्ष गौरव सूद ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पूर्ण रूप से भरे आवेदन पत्र जमा करना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें