फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: डीएवी के दो कैडेट का प्री-टीएससी कैंप के लिए चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। डीएवी महात्मा आनंद स्वामी पब्लिक स्कूल टुटू के दो एनसीसी कैडेटों का चयन प्री थल सैनिक कैंप (टीएसपी) सीएटीसी के लिए हुआ है। कैंप का आयोजन 4 से 13 जून तक जवाहर नवोदय विद्यालय डुंगरी हमीरपुर में होगा। स्कूल के एनसीसी इंचार्ज नोवल ठाकुर ने बताया कि हिमाचल प्रदेश इंडिपेंडेंट कंपनी एनसीसी शिमला ने दो सीटें डीएवी टुटू के लिए दी हैं। इसमें स्कूल के दो कैडेट पार्थ शर्मा और नीतिका ठाकुर शामिल होंगे। स्कूल प्रिंसिपल जीवन ज्योति और एनसीसी एएनओ नोवल ठाकुर ने चयनित कैडेटों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें