शिमला। आईजीएमसी में बुधवार को स्क्रब टायफस के दो नए मामले आए हैं। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव ने यह जानकारी दी है। बताया की बीमारी के लक्षणों को लेकर अस्पताल में 16 मरीज के सैंपल लिए थे जिसमें से दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में अब तक 1361 सैंपल की जांच की जा चुकी है। इसमें 416 स्क्रब पॉजिटिव और 11 मरीजों की मौत हुई है। संवाद