केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी
- फोटो : Social Media
केंद्र सरकार ने केंद्रीय सड़क एवं आधारभूत ढांचा फंड(सीआईआरएफ) के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश के ऊना व कांगड़ा क्षेत्र के लिए 154.25 करोड़ रुपये की योजनाओं की मंजूरी दे दी है। इसकी जानकारी केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट के जरिये दी। उन्होंने लिखा कि देश में सुगम यातायात के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर का सुदृढ़ीकरण मोदी सरकार की प्राथमिकता है। विगत दिनों हिमाचल प्राकृतिक आपदा से प्रभावित रहा है और इस विषय में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से हिमाचल में आधारभूत ढांचे की नई मंजूरियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई थी। इस मंजूरी के अंतर्गत स्वां नदी पर 50.60 करोड़ व पौंग डैम के पास ब्यास नदी पर 103.65 करोड़ की लागत से दो पुलों का निर्माण किया जाएगा।