फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बिना लाइसेंस पटाखे बेचने पर दो पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर में बिना लाइसेंस पटाखे बेचने के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने मौके से विभिन्न प्रकार के पटाखे जब्त कर सील कर दिए हैं। मामले में रामपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार नगर परिषद भवन के समीप चमन लाल और उसका विक्रेता जय चंद चमन फैंसी स्टोर के बाहर बिना लाइसेंस के पटाखे बेच रहे थे। जांच के दौरान मौके से स्काई शॉट्स, अनार, रॉकेट, चकरी और स्पार्कलर सहित अन्य प्रकार के पटाखे बरामद किए गए। पुलिस ने पटाखों को कब्जे में लेकर सील कर दिया है। इस मामले में रामपुर थाना में भारतीय न्याय संहिता की धारा 125 और 288 तथा विस्फोटक अधिनियम की धारा 9(बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें