फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: 1.400 किलो गांजा सहित बिहार के दो युवक गिरफ्तार

Fri, 24 Mar 2023 06:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

पुलिस को देख कर दो युवक भाग गए, जिन्हें पुलिस ने घेरा डालकर काबू किया। तलाशी लेने पर बैग से 1.400 किलो गांजा बरामद किया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरोली उपमंडल में पुलिस ने 1.400 किलो गांजा के साथ दो युवक गिरफ्तार किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस थाना हरोली की टीम टाहलीवाल से बाथड़ी सड़क पर गश्त कर रही थी। इस बीच पुलिस को देख कर दो युवक भाग गए, जिन्हें पुलिस ने घेरा डालकर काबू किया।

विज्ञापन


शक के आधार पर तलाशी लेने पर एक युवक के बैग से 1.400 किलो गांजा बरामद किया गया है। आरोपी की पहचान अभिषेक शुक्ला और सन्नी कुमार निवासी गांव व डाकघर शतांवर तहसील धुम्रव जिला बक्सर बिहार के रूप में हुई। आरोपियों से नशे की खेप को लेकर पूछताछ की जा रही है। एसएसचओ हरोली सुनील सांख्यान ने बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें