हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के काईस के तहत आने वाले खालटू गांव में लकड़ी का ढाई मंजिला मकान जलकर राख हो गया है। आग की इस घटना में छह लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इसके साथ ही सेब के 25 से 30 पौधे भी आग की चपेट में आए। आग तंदूर की चिंगारी के चलते मकान में लगी। सूचना मिलने के बाद दमकल ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया है।