फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: चिट्टा तस्करी के मामले में दो आरोपी बरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। विशेष न्यायाधीश भुवनेश अवस्थी की अदालत ने कार से पांच ग्राम चिट्टा बरामद होने के आठ साल पुराने मामले में दो आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया है। अदालत ने यह फैसला पुलिस गवाहों के बयानों में गंभीर विरोधाभास और स्वतंत्र गवाहों को शामिल न किए जाने के आधार पर सुनाया। अभियोजन पक्ष के अनुसार 16 नवंबर 2018 की रात बालूगंज थाना पुलिस की टीम ने शोघी बाजार के पास नाका लगाया था। इस दौरान सोलन की ओर से आ रही एक गाड़ी को जांच के लिए रोका जिसमें शिवान ठाकुर और गौरव ठाकुर सवार थे। चालक सीट पर बैठे शिवान ने डैशबोर्ड पर रखी पॉलिथीन की एक पुड़िया अपने पैरों के पास फेंक दी। तलाशी लेने पर पुड़िया से पांच ग्राम चिट्टा बरामद हुआ था। मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने पाया कि पुलिस के दो मुख्य गवाहों के बयानों में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विरोधाभास है। भीड़भाड़ वाला इलाका होने के बावजूद स्वतंत्र गवाहों को शामिल करने के प्रयासों को लेकर भी दोनों गवाहों के बयान अलग-अलग रहे। अदालत ने स्पष्ट किया कि अभियोजन पक्ष आरोपों को संदेह से परे साबित करने में विफल रहा है। इसके चलते दोनों आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें