शिमला। क्रीसेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल टुटू के छात्र-छात्राओं ने वीरवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही देखी। इस मौके पर 82 छात्र-छात्राएं और शिक्षक मौजूद रहे। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बच्चों से मुलाकात की तथा उन्हें सदन की कार्यवाही के बारे में जानकारी दी। बच्चों ने विधानसभा कक्ष में बैठकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच प्रश्नोत्तर तथा बहस को प्रत्यक्ष रूप से देखा। संवाद