शिमला। पंचायत टुटू-मजठाई का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को एपीएमसी शिमला किन्नौर के चेयरमैन से मिला। टुटू-मजठाई के प्रधान उत्तम सिंह कश्यप ने चेयरमैन देवानंद वर्मा से टुटू क्षेत्र में बनी नई सब्जी मंडी का उद्घाटन करवाने की मांग की।देवानंद वर्मा ने बताया कि सब्जी मंडी के लिए बिजली और पानी के कनेक्शन लग चुके हैं और उद्घाटन की तिथि निश्चित करने के लिए फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय भेजी है। मुख्यमंत्री जैसे ही समय देंगे वैसे ही टुटू सब्जी मंडी का उद्घाटन करवा दिया जाएगा। इस अवसर पर एपीएमसी के सचिव पवन सैनी, प्रतिनिधिमंडल में पूर्व विधायक चिरंजीव लाल कश्यप, हरिनंद कश्यप और ओंकार चंद्र मौजूद रहे। संवाद