फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: खेल परिसर में रस्साकशी प्रतियोगिता 12 को

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी शिमला के खेल परिसर में 12 और 13 दिसंबर को ठग ऑफ वॉर एसोसिएशन की ओर से जिला स्तरीय रस्साकशी चैंपियनशिप आयोजित की जा रही है। इसमें जिलाभर के ब्लॉकों से गर्ल्स और बॉयज सीनियर, जूनियर तथा सब जूनियर श्रेणी की 30 टीमें भाग लेंगी। जिला प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे जो खेल परिसर में ही 13 और 14 दिसंबर को होगी। इसमें प्रदेशभर से करीब 20 टीमें भाग लेंगी। यह ओपन प्रतियोगिता होगी। एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश चौहान ने बताया कि प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में जीतने वाली टीमों के लिए प्रतियोगिता के बाद खेल परिसर में 10 दिन का कैंप लगाया जाएगा। इसमें नेशनल चैंपियनशिप के लिए सीनियर, जूनियर और सब जूनियर टीमें चुनी जाएंगी। यह टीमें फरवरी में महाराष्ट्र के मुंबई में खेलेंगी। इसके लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें