फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cement Plant Dispute: और गहराएगा सीमेंट पर संकट, ढुलाई रेट में 15 फीसदी वृद्धि पर अड़े ट्रक ऑपरेटर

Tue, 10 Jan 2023 11:12 AM IST
Krishan Singh विपिन काला, शिमला

सार

 ट्रक यूनियनों के प्रतिनिधियों का कहना है कि सीमेंट ढुलाई के रेट वर्ष 2019 में बढ़ाए गए थे। इसके बाद से रेट में एक पैसे की बढ़ोतरी नहीं हुई है। उपसमिति के साथ दोनों पक्षों की होने वाली आगामी बैठक में भी रेट बढ़ाने का मामला ट्रक मालिक उठाने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
सीमेंट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल के ट्रक ऑपरेटर सीमेंट ढुलाई के रेट में 15 फीसदी तक वृद्धि के लिए अड़ गए हैं। वर्तमान में ट्रक मालिक 10.58 रुपये प्रति किलोमीटर प्रति टन के हिसाब से रेट ले रहे हैं। अब दलील दे रहे हैं कि वर्ष 2019 के बाद सीमेंट ढुलाई के दाम में वृद्धि नहीं हुई है, जबकि ट्रकों के रखरखाव, कल पुर्जे, डीजल और ट्रक की चेसी पर महंगाई की मार पड़ी है। ट्रक यूनियनों के संयुक्त मंच ने सीमेंट ढुलाई के रेट तय करने को दोनों पक्षों के बीच वार्ता करने के लिए गठित उपसमिति को ढुलाई रेट का नया प्रस्ताव सौंपा है। 
विज्ञापन


 ट्रक यूनियनों के प्रतिनिधियों का कहना है कि सीमेंट ढुलाई के रेट वर्ष 2019 में बढ़ाए गए थे। इसके बाद से रेट में एक पैसे की बढ़ोतरी नहीं हुई है। उपसमिति के साथ दोनों पक्षों की होने वाली आगामी बैठक में भी रेट बढ़ाने का मामला ट्रक मालिक उठाने की तैयारी में हैं। ट्रक यूनियनों के संयुक्त मंच की कार्यकारिणी के सदस्य राम कृष्ण शर्मा ने कहा कि सीमेंट ढुलाई के रेट को लेकर उप समिति के पास ट्रक मालिकों का प्रस्ताव भेज दिया है। 

सीमेंट ढुलाई रेट विवाद सुलझा नहीं, डीजल पर वैट बढ़ाकर दिया झटका
हिमाचल में सत्तासीन कांग्रेस सरकार ने डीजल पर वैट बढ़ाकर सीमेंट ढुलाई से जुड़े ट्रक मालिकों को झटका दे दिया है। सीमेंट ढुलाई का रेट का मामला सुलझा भी नहीं है कि सरकार ने डीजल पर प्रति लीटर 3 रुपये वैट बढ़ा दिया है। डीजल के रेट पर एक रुपये प्रति लीटर की वृद्धि होने पर सीमेंट ढुलाई रेट 40 फीसदी यानी 40 पैसे प्रति किमी प्रति टन के हिसाब से बढ़ते रहे हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

अदाणी हिमाचल के मजदूरों और किसानों के विरोधी : सिंघा

वहीं, प्रदेश सरकार जल्द से जल्द प्रदेश में बंद हुए सीमेंट प्लांट शुरू करवाए, जिससे बेरोजगारों को जल्द रोजगार मिल सके। यह बात मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी हिमाचल प्रदेश राज्य कमेटी की दो दिवसीय बैठक में कामरेड राकेश सिंघा ने कही। कामरेड तारा चंद भवन मंडी में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि अदाणी हिमाचल के मजदूरों और किसानों के विरोधी हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और सांसद अनुराग ठाकुर इस मुद्दे पर खामोशी साधे हुए हैं। कहा कि पार्टी आने वाले समय में पूरे प्रदेश में अदाणी के खिलाफ एकजुट करने के लिए अभियान चलाएगी।

वहीं, पार्टी राज्य सचिव डॉ. ओंकार शाद ने रिपोर्ट में बताया कि पार्टी ने विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर करने, सीपीआई (एम) की ताकत बढ़ाने और प्रदेश में जनवादी और धर्मनिरपेक्ष सरकार गठन का लक्ष्य निर्धारित किया था। इसमें से पार्टी भाजपा को हराने और वैकल्पिक सरकार बनाने में सफल हुई है, जिसके लिए पार्टी ने प्रदेश की जनता को बधाई दी है। इस मौके पर पार्टी ने निर्णय लिया कि एक से तीन फरवरी तक कुल्लू में पार्टी का राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित करेगी। बैठक में डॉ. कश्मीर सिंह, डॉ. कुलदीप तंवर, राजेंद्र चौहान, भूपेंद्र सिंह,  महेंद्र राणा, जगमोहन ठाकुर, राम सिंह, राजेंद्र सिंह, मोहित कुमार, विजय शर्मा, प्रेम गौतम, होतम सौखला, नारायण चौहान, देवकीनंद, सतपाल सिंह, रविंद्र कुमार, कुलदीप तंवर, विजेंद्र मेहरा आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें