हमीरपुर में ट्रक ने बुजुर्ग महिला को कुचला
- फोटो : संवाद
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में सौर के पास टायाले दा घट में ट्रक ने बुजुर्ग महिला को कुचल दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान बर्फी देवी(95) साल पत्नी बख्शी राम, गांव चौकड़ तहसील हमीरपुर के रूप में हुई है। हादसा इतना दर्दनाक था कि ट्रक की टक्कर से महिला के शरीर के तीन टुकड़े हो गए। ट्रक नंबर एचपी 21c- 2806 बरमाणा से सीमेंट लेकर हमीरपुर की तरफ आ रहा था। भोटा पुलिस सहायता कक्ष प्रभारी राजेश शर्मा ने कहा कि आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है और उसका मेडिकल करवाया जा रहा है। मामले की छानबीन की जा रही है।