शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के शिक्षक कल्याण संघ ने वीरवार को परिसर में पहलगाम हमले में मारे गए बेकसूर लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कुलपति कार्यालय के बाहर हुई श्रद्धांजलि सभा में विश्वविद्यालय के समस्त शिक्षकों और गैर शिक्षक कर्मचारियों ने भाग लिया। हपुटवा के अध्यक्ष डॉ. नितिन व्यास ने कहा कि इससे भारत की एकता और अखंडता पर गहरा आघात लगा है। इस मौके पर प्रति कुलपति प्रो. राजेंद्र वर्मा, प्रो. नागेश ठाकुर, प्रो. ज्योति प्रकाश, प्रो. खेमचंद, प्रो. शिवकुमार डोगरा, प्रो. सुरेंद्र डॉ. जोगिंदर सकलानी, प्रो. बलजीत, डॉ. अंकुश, डॉ. योगराज, डॉ. अंजलि, डॉ. सुशीला नेगी, डॉ. नीलम, डॉ. सुनीता, डॉ. सपना चंदेल, डॉ. रीतिका, डॉ. शशिकांत, डॉ. राजेश, डॉ. रामलाल, डॉ. अनिल, डॉ. गौरव, गैर शिक्षक कर्मचारी कार्यकारी परिषद सदस्य डॉ. सुनील, कोर्ट सदस्य सुरेश कुमार, मोतीलाल, गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजे, धीरेंद्र मिश्रा और शिवकुमार मौजूद रहे। ब्यूरो