फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: अटल बिहारी वाजपेयी को अर्पित की श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्य तिथि पर रिज मैदान पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू तथा उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान, विधायक हरीश जनारथा, नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान, उप महापौर उमा कौशल ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, उपायुक्त अनुपम कश्यप, पार्षदगण, जिला प्रशासन के अधिकारी एवं अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे। कलाकारों ने देशभक्ति गीत एवं भजन प्रस्तुत किए। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी एक दूरदर्शी राजनेता थे जिन्होंने अपने पूरे कार्यकाल में सर्वोच्च नैतिक मूल्यों को बनाए रखा। वह हिमाचल प्रदेश को अपना दूसरा घर मानते थे। सत्ता के लिए या अपनी सरकार बचाने के लिए उन्होंने कभी भ्रष्टाचार का सहारा नहीं लिया। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का सभी पार्टी के नेता सम्मान करते थे। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की सरकार ने वाजपेयी को यूएन असैंबली को संबोधित करने का आग्रह किया और वाजपेयी इसे स्वीकारा। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें