वरिष्ठ और कनिष्ठ वर्ग की राष्ट्रीय ड्रैगन बोट प्रतियोगिता के लिए 25 जनवरी को जल क्रीड़ा केंद्र बिलासपुर में ट्रायल होंगे। बिलासपुर कयाकिंग और कैनोइंग एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल गौतम ने बताया कि भारतीय कयाकिंग और कैनोइंग एसोसिएशन की ओर महिला और पुरुष की 12वीं राष्ट्रीय ड्रैगन बोट प्रतियोगिता भोपाल के छोटे तालाब में 9 से 12 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली प्रदेश टीम 25 जनवरी को जल क्रीड़ा केंद्र बिलासपुर में चयनित की जाएगी। यह ट्रायल एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव डॉ. पदम सिंह गुलेरिया की देख रेख में होंगे। इच्छुक प्रतिभागी प्रभारी जल क्रीड़ा केंद्र की कोच जमुना ठाकुर से संपर्क कर सकते हैं।