शिमला। राजधानी के बालूगंज स्कूल में शुक्रवार को जिला खो-खो टीम के लिए ट्रायल होंगे। ट्रायल के आधार पर राज्य स्तरीय खो-खो चैंपियनशिप के लिए टीम तैयार की जाएगी। जिला खो-खो संघ के महासचिव वीरचंद ने बताया कि बालूगंज स्कूल में शुक्रवार को एक दिवसीय ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। महिला और पुरुष दोनों वर्गों के लिए ट्रायल होंगे। उन्होंने बताया कि जिले के सभी ब्लॉक स्तर की टीमों और इच्छुक खिलाड़ियों को ट्रायल में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है। इसमें खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड और आयु प्रमाण पत्र की प्रतियां लाना अनिवार्य होगा। इसके बाद चयनित खिलाड़ियों के लिए कैंप का आयोजन किया जाएगा। संवाद