फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: संजौली हेलीपोर्ट में सेना के हेलीकॉप्टर की सफल ट्रायल लैंडिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शिमला। शहर के संजौली हेलीपोर्ट में बुधवार को भारतीय सेना के हेलीकॉप्टर की ट्रायल लैंडिंग सफलतापूर्वक की गई। परीक्षण के दौरान तकनीकी और सुरक्षा पहलुओं की गहन जांच की गई। हेलीपोर्ट की क्षमता, रनवे की स्थिति, वायु दबाव और ऊंचाई पर उड़ान से संबंधित सभी पैरामीटरों का आकलन किया गया। जिला प्रशासन के अनुसार 11 और 12 अक्तूबर को भारतीय सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी का शिमला दौरा प्रस्तावित है। इसी को लेकर सेना आपातकालीन व्यवस्थाओं को परखा। यह ट्रायल भविष्य में आपातकालीन सेवाओं और सैन्य उपयोग के लिए हेलीपोर्ट की संभावनाओं को परखने के उद्देश्य से किया गया। ट्रायल के दौरान जिला प्रशासन, पुलिस और अग्निशमन विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें